राजस्थान देवनारायण स्कूटी योजना 2026, आवेदन 30 नवंबर 2026 तक

देवनारायण स्कूटी योजना 2026-27 का नोटिफिकेशन जारी कर दिया गया है। कॉलेज शिक्षा आयुक्तालय द्वारा जारी हुए इस नोटिफिकेशन के अनुसार Devnarayan Scooty Yojana 2026 के application form 01 अक्टूबर से 30 नवंबर 2026 तक भरे जा रहे है। अभ्यर्थी अपनी एसएसओ आईडी के माध्यम से स्कालर्शिप पोर्टल पर जाकर इस योजना का लाभ लेने के लिए आवेदन कर सकते है। राजस्थान सरकार की इस देवनारायण स्कूटी योजना में आवेदन फॉर्म भरने का प्रोसेस, योग्यता और अन्य सभी जानकारी यहाँ दी गई है।

राजस्थान देवनारायण स्कूटी योजना 2026 सिर्फ छात्राओ (girls) के लिए है और इसमें आवेदन करने की फीस निशुल्क है। फॉर्म भरने के बाद कॉलेज शिक्षा विभाग द्वारा 12वीं कक्षा में प्राप्त अंकों के आधार पर वरीयता सूची जारी की जाएगी। इसके बाद डॉक्युमेंट्स verify कर छात्राओं को फ्री में स्कूटी प्रदान की जाएगी।

देवनारायण स्कूटी योजना 2026-27

Rajasthan Devnarayan scooty yojana

राजस्थान सरकार द्वारा देवनारायण स्कूटी योजना 2026 को अति पिछड़ा वर्ग में गुर्जर सहित पांच जातियों की छात्राओं को फ्री में स्कूटी देने के लिए चलाया जाता है। सत्र 2026-27 के लिए Devnarayan Scooty Yojana 2027 के लिए ऑनलाइन आवेदन फॉर्म कॉलेज शिक्षा आयुक्तालय ने 01 October 2026 से शुरू हो गए है। इस योजना में छात्राओं के लिए ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि 30 November 2026 तक रखी गई है।

जिन छात्राओं ने राजस्थान में 12वीं बोर्ड में न्यूनतम 50% अंक प्राप्त किए हैं और राज्य के किसी सरकारी कॉलेज से बीए/बीएससी/बीकॉम इत्यादि कोर्स में एडमिशन लिया है तो वो छात्राएं इस योजना में आवेदन करने के पिए पात्र है। राजस्थान सरकार द्वारा देवनारायण स्कूटी योजना 2026 के माध्यम से स्कूटी नि:शुल्क वितरित की जाएंगी।

राजस्थान देवनारायण स्कूटी योजना 2026 का लाभ लेने के लिए छात्राओं को एसएसओ आईडी से ऑनलाइन आवेदन करना है। इस योजना का उद्देश्य अधिक से अधिक अंक लाने, उनमें प्रतिस्पर्धा की भावना विकसित करने, उच्च अध्ययन हेतु आकर्षित करने एवं उच्च शिक्षा हेतु वाहन सुविधा उपलब्ध कराने और आर्थिक सहयोग प्रदान करना है।

यह भी देखें- काली बाई भील स्कूटी योजना 2026

राजस्थान देवनारायण स्कूटी योजना 2026 – Overview

योजना का नामराजस्थान देवनारायण स्कूटी योजना
किसने आरंभ कीराजस्थान सरकार
लाभार्थीराजस्थान की छात्राएं
स्कूटी की संख्या—-
उद्देश्यफ्री में स्कूटी प्रदान करना
नोटिफिकेशन (सत्र 2026-27 के लिए)जारी कर दिया है
आवेदन शुरू होने की तिथि01 October 2026
आवेदन का प्रकार ऑनलाइन
ऑफिसियल वेबसाइटhttps://hte.rajasthan.gov.in/

Devnarayan Scooty Yojana 2026 Eligibility

कॉलेज शिक्षा विभाग द्वारा इस योजना में आवेदन करने के लिए कुछ योग्यता के मापदंड निर्धारित किए गए है। इन मापदंडों में आने वाली छात्राएं ही इस योजना में आवेदन करने के लिए पात्र है।

  • विशेष पिछडे वर्ग में से अति पिछड़े वर्ग की ऐसी छात्राएं जो राजस्थान की मूल निवासी है तथा राजकीय महाविद्यालय/राज्य वित्तपोषित विश्वविद्यालयों, कृषि विश्वविद्यालयों, संस्कृत विश्वविद्यालयों में किसी भी कोर्स में एडमिशन लेकर नियमित अध्ययनरत है।
  • छात्रा के माता-पिता / अभिभावक / संरक्षक / पति की वार्षिक आय दो लाख पचास हजार से कम होनी चाहिए।
  • योजना का लाभ अविवाहित, विवाहित, विधवा तथा परित्यक्ता छात्राओं को देय होगा।
  • जिन छात्राओं को देवनारायण छात्रा उच्च शिक्षा आर्थिक सहायता या अन्य किसी प्रकार की छात्रवृति मिल रही हो, उन्हें इस योजना के तहत स्कूटी / प्रोत्साहन राशि देय नहीं है।
  • 12वीं तथा नियमित स्नातक फर्स्ट एयर एवं स्नातक फाइनल एयर एवं नियमित स्नातकोत्तर प्रथम वर्ष में अन्तराल (गेप ) होने पर योजना का लाभ नहीं दिया जाएगा।

Required Documents

Devnarayan Scooty Yojana 2026 में आवेदन करने के लिए Eligibility रखने वाली छात्राओं को ऑनलाइन फॉर्म भरते समय निम्न दस्तावेजों की आवश्यकता रहेगी:

  • राजकीय महाविद्यालय/विश्वविद्यालय में प्रवेश हेतु फीस जमा रसीद की स्व-प्रमाणित प्रति।
  • गत वर्ष परीक्षा उत्तीर्ण की अंकतालिका (marksheet) की स्व-प्रमाणित प्रति।
  • मूल निवास प्रमाण पत्र
  • जाति प्रमाण पत्र
  • छात्रा के माता–पिता/पति, अभिभावक / संरक्षक का वार्षिक आय प्रमाण-पत्र छः माह से अधिक पुराना नहीं हो
  • छात्रा के बैंक खाते की पासबुक की कॉपी
  • आधार कार्ड
  • जन आधार कार्ड (इसके बिना ऑनलाइन आवेदन नहीं किया जा सकेगा)
  • छात्रा द्वारा स्वघोषित शपथ पत्र (यह उल्लेख हो कि लाभार्थी अन्य किसी प्रकार की छात्रवृति / योजना का लाभ प्राप्त नहीं कर रही है)

Devnarayan Scooty Yojana 2026 के लाभ

राजस्थान मूल की विशेष पिछडे वर्ग में से अति पिछड़े वर्ग की वे छात्राऐं जिन्होंने राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड / केन्द्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड द्वारा आयोजित 12वीं परीक्षा उत्तीर्ण में 50% या इससे अधिक अंक प्राप्त किये है तथा राजस्थान स्थित राजकीय महाविद्यालयों या विश्वविद्यालयों में स्नातक डिग्री के किसी भी कोर्स में रेगुलर पढ़ रही हो, उनको राज्य सरकार द्वारा 1500 स्कूटी स्वीकृत कर निःशुल्क वितरित की जावेगी।

ध्यान दें कि नियमित अध्ययनरत छात्राओं को 12वीं परीक्षा उत्तीर्ण में प्राप्तांक प्रतिशत के आधार पर वरीयता सूची तैयार कर स्कूटी दी जाएगी। यदि पूर्ण प्रयास करने के उपरान्त भी राजकीय महाविद्यालयों में अध्ययनरत छात्राओं के आवेदन पूर्ण / सही प्राप्त नहीं होते है, तो जितने आवेदन कम प्राप्त होगे, उतनी स्कूटी वरीयता सूची के आधार पर राजकीय महाविद्यालयों में अध्ययनरत छात्राओं को दी जाएगी।

स्कूटी वितरण के साथ एक वर्ष का बीमा, दो लीटर पेट्रोल (स्कूटी सुपुर्द करते समय) तथा छात्रा को सुपुर्द करने तक का परिवहन व्यय राज्य सरकार द्वारा वहन किया जावेगा।

राजस्थान देवनारायण स्कूटी योजना 2026 में आवेदन करने वाली ऐसी छात्राएं जिनका नाम स्कूटी मिलने की वरीयता सूची में नहीं आता है, उन छात्राओं को 12वीं, स्नातक प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय वर्ष में क्रमशः पूर्णतया 50 प्रतिशत या इससे अधिक अंक प्राप्त करने पर स्नातक में क्रमशः प्रथम वर्ष, द्वितीय वर्ष और तृतीय वर्ष में रु. 10,000 वार्षिक तथा स्नातकोत्तर प्रथम वर्ष में 20,000 रुपये वार्षिक तथा स्नातकोत्तर प्रथम वर्ष में पूर्णतया 50 प्रतिशत या अधिक अंक प्राप्त करने पर स्नातकोत्तर द्वितीय वर्ष में रू 20,000 वार्षिक बतौर प्रोत्साहन राशि दी जाएगी।

देवनारायण स्कूटी योजना फॉर्म कैसे भरें

  • अभ्यर्थी सबसे पहले अपनी SSO ID से SSO Portal पर जाएं और लॉगिन करें
  • इसके बाद scholarship portal को ओपन करें
  • इसके बाद Devnarayan Scooty Yojana 2026 Form के लिंक पर जाएं
  • अब अपने जनाधार कार्ड के नंबर को डालें और जिस सदस्य का फॉर्म भरना है, उसे सलेक्ट करें
  • इसके बाद एक otp आती है, उसे डालकर सत्यापन करें।
  • अब अपनी अन्य सभी डिटेल्स भरकर applicant profile को बनाएं और आवश्यक डॉक्युमेंट्स को अपलोड कर दें
  • इसके बाद Devnarayan Scooty Yojana 2024 के application form को सबमिट कर दें।

Devnarayan Scooty Yojana 2026 का आवेदन फॉर्म सबमिट करने के बाद छात्राएं इस पोर्टल पर अपने आवेदन फॉर्म के स्टेटस को चेक करती रहें। इस योजना का फॉर्म जब भी अप्रूव होगा, तो उसकी सूचना या रिजेक्ट होने की सूचना इसी scholarship पोर्टल पर अपदेट होती रहेगी।

Important Dates & Links

Devnarayan Scooty Yojana 2026 Form Starting Date01 October 2026
Last Date30 November 2026
Official NotificationAvailable here
Application Form Filling LinkRajasthan SSO Website
Official Website—
Telegram ChannelClick Here
देवनारायण स्कूटी योजना 2026 के फार्म कब भरे जाएंगे?

देवनारायण स्कूटी योजना के ऑनलाइन आवेदन फार्म 01 October 2026 से शुरू हो गए है।

देवनारायण स्कूटी योजना में कौन कौन आवेदन कर सकता है?

देवनारायण स्कूटी योजना में राजस्थान राज्य की अन्य पिछड़े वर्ग की वो छात्राएं आवेदन कर सकती है जिनके 12वीं में 50% से अधिक अंक है और राज्य के किसी भी सरकारी कॉलेज या यूनिवर्सिटी में नियमित अध्ययनरत है

देवनारायण स्कूटी योजना में क्या क्या डॉक्यूमेंट चाहिए?

इस योजना का लाभ देने के लिए छात्राओं को जाति प्रमाण पत्र, मूल निवास, कॉलेज एडमिशन फीस रीसीट, स्कूल मार्कशीट और आधार/जनाधार कार्ड इत्यादि डॉक्युमेंट्स की आवश्यकता रहेगी।

देवनारायण स्कूटी योजना कब शुरू हुई?

देवनारायण स्कूटी योजना को राजस्थान सरकार द्वारा वर्ष 2011-12 में शुरू किया गया था।

देवनारायण छात्रा स्कूटी योजना में कितनी स्कूटी दी जाती है?

देवनारायण छात्रा स्कूटी योजना में हर साल 1500 स्कूटी दी जाती है।

देवनारायण स्कूटी योजना 2026 की लास्ट डेट क्या है?

देवनारायण स्कूटी योजना 2026 में आवेदन करने की लास्ट डेट 30 November 2026 है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *