IIT क्या है और कैसे करें – IIT Full Form in Hindi
लगभग सभी स्टूडेंट्स और अभिभावकों ने आईआईटी का नाम सुना हुआ है लेकिन कईयों को आईआईटी के बारे में पूरी जानकारी नहीं है कि IIT क्या है और आईआईटी को कैसे करते है? इस आर्टिकल के माध्यम से आप आईआईटी की फुल फॉर्म और इससे रिलेटेड complete information जान जायेंगे।
आईआईटी वो जगह होती है जहाँ दसवीं पास करने के बाद साइंस स्ट्रीम से पढ़ रहे 11th और 12th के अधिकतर विद्यार्थी जाना चाहते है लेकिन उचित मार्गदर्शन और जानकारी के अभाव में कई स्टूडेंट्स को 12वीं कर लेने के बाद भी आईआईटी जैसे संस्थानों के बारे में जानकारी नहीं होती है।
इस पोस्ट के माध्यम से आप आईआईटी में जाने के लिए योग्यता और आईआईटी कॉलेज में प्रवेश कैसे पाया जाता है जैसे समस्त प्रश्नों का उत्तर पाएंगे।
आईआईटी क्या है – What is IIT in Hindi

IIT भारत सरकार द्वारा स्थापित टेक्नोलॉजी एजुकेशन इंस्टिट्यूट्स का समूह है जो स्टूडेंट्स को हाई क्वालिटी शिक्षा प्रदान करता है।
IIT की फुल फॉर्म Indian Institute of Technology है। हिंदी में इसे ‘भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान’ कहते है।
IIT न सिर्फ भारत के बल्कि दुनिया के सबसे प्रतिष्ठित संस्थानों में से एक है। इन संस्थानों के माध्यम से देशभर के कई उच्च स्तरीय वैज्ञानिक, रिसर्चर, टेक्नोलॉजिस्ट और इंजीनियर निकलते है।
भारत का पहला आईआईटी संस्थान IIT, खड़गपुर था जिसे भारत सरकार ने 1951 में स्थापित किया था। आज भारत में कुल 23 IITs है जो देश के अलग-अलग राज्यों और हिस्सों में स्थित है। इन संस्थानों में लाखों विद्यार्थी study करते है।
जब इंजीनियरिंग करने की बात आती है तो आईआईटी का नाम सबसे पहले आता है क्योंकि यह भारत के सबसे प्रतिष्ठित संस्थान है और इन संस्थानों से लाखों कुशल और काबिल इंजीनियर बनकर निकलते है जो गूगल, माइक्रोसॉफ्ट और फेसबुक जैसी बड़ी कंपनियों में जॉब करते है।
सभी IIT इंस्टिट्यूट ऑटोनोमस संस्थान है यानि इनके सारे कोर्स और नियम कायदे खुद IIT संस्थान के द्वारा ही बनाये जाते है।
सामान्यत: आईआईटी में प्रवेश बाहरवीं कक्षा के बाद लिया जाता है। इन संस्थानों में प्रवेश पाने के लिए दो entrance exams निकालने पड़ते है। इन exams को दुनिया के one of the toughest exam भी कहा जाता है।
IIT कैसे करें
स्टूडेंट्स को आईआईटी colleges में admission पाने के लिए सबसे पहले jee main क्लियर करना होता है।
इसके बाद jee main क्लियर करने वाले top 2.5 lac स्टूडेंट आईआईटी में एडमिशन हेतु jee advanced परीक्षा देते है। इसे पास करने वाले टॉप एक लाख स्टूडेंट्स को आईआईटी में एडमिशन मिलता है।
आईआईटी कॉलेज में अलग-अलग कोर्स होते है जिन्हें ‘branches’ कहते है। जैसे सिविल इंजीनियरिंग, सॉफ्टवेयर इंजीनियरिंग, मेकैनिकल, कंप्युटर साइंस ब्रांच इत्यादि। जो स्टूडेंट उच्च रैंक प्राप्त करते है, उन्हें B.Tech के लिए software इंजीनियरिंग जैसी उच्च मिलती है जबकि कम रैंक वाले स्टूडेंट्स को मैकेनिकल, सिविल जैसी ब्रांच में पढ़ना पड़ता है।
वैसे ब्रांच का सिलेक्शन अभ्यर्थी पर निर्भर करता है लेकिन आईआईटी में कंप्युटर साइंस जैसी ब्रांच में एडमिशन लेने के लिए बहुत अच्छे मार्क्स लाना बहुत जरूरी होता है अन्यथा उस ब्रांच में टॉप आईआईटी संस्थानों में एडमिशन मुश्किल हो जाता है।
Jee mains क्या है
JEE का फुल फॉर्म Joint Entrance Exam है।
JEE Mains नेशनल लेवल का एंट्रेंस एग्जाम है जो एनआईटी, आईआईआईटी और सीएफटीआई कॉलेजों में अंडर ग्रेजुएशन इंजीनियरिंग कोर्सेज जैसे बीटेक और बीई में प्रवेश लेने के लिए जरूरी है।
NTA (National Testing Agency) द्वारा 2022 में JEE Mains एग्जाम का आयोजन साल में 2 बार किया गया है। यह एग्जाम June और July माह में होंगे। यह computer based mode में होती है। JEE Mains 13 भाषाओं में आयोजित की जाती है जो English, Hindi, Assamese, Bengali, Gujarati, Kannada, Marathi, Malayalam, Odia, Punjabi, Tamil, Telugu एवं Urdu है।
ध्यान दें कि JEE Main Exam पास कर देने से आईआईटी में एडमिशन नहीं मिलता है क्योंकि आईआईटी में जाने के लिए JEE Main के बाद jee advance exam को क्लियर करना पड़ता है।
JEE Mains के दो पेपर होते है: एक बीटेक (B.Tech) में एडमिशन के लिए और दूसरा B.Arch एडमिशन के लिए। अधिकतर स्टूडेंट्स B.Tech करने के लिए ही JEE Mains का एग्जाम देते है।
कुछ राज्यों में स्टेट इंजीनियरिंग कॉलेजेज में भी एडमिशन के लिए JEE Main एग्जाम का पास करना जरूरी है हालाँकि इसके लिए state authorities से कन्फर्म करें।
jee main की ऑफिसियल वेबसाइट jeemain.nta.nic.in है।
Jee advanced क्या है
जेईई एडवांस्ड आईआईटी में एडमिशन पाने के लिए जेईई मैन्स के बाद होने वाला एग्जाम है।
इसे हर साल सात IITs जिनमें आईआईटी खड़गपुर, आईआईटी कानपुर, आईआईटी मद्रास, आईआईटी दिल्ली, आईआईटी बॉम्बे, आईआईटी गुवाहाटी और भारतीय विज्ञान संस्थान (आईआईएससी) बैंगलोर शामिल है, में से किसी एक के द्वारा आयोजित कराया जाता है। यह परीक्षा Joint Admission Board (JAB) की निगरानी में संपन्न होती है।
Jee-advanced exam में भाग लेने के लिए छात्रों को पहले jee mains exam को पास करना जरूरी होता है। JEE Mains के टॉप ढाई लाख बच्चों को (केटेगरी को ध्यान में रखते हुए) JEE Advanced एग्जाम के लिए योग्य घोषित किया जाता है।
jee advanced की ऑफिसियल वेबसाइट jeeadv.ac.in है।
IIT की तैयारी कब शुरू करें
अगर आप वाकई में आईआईटी में एडमिशन लेना चाहते हैं यानि आईआईटी करना चाहते हैं तो इसकी तैयारी शुरू करने का सबसे सही समय 10वीं पास करने के बाद यानि 11वीं कक्षा में है।
लगभग सभी विद्यार्थी जो IIT में जाते है, iit entrance exams की preparation दसवीं करने के बाद शुरू देते है। यह विद्यार्थी किसी कोचिंग इंस्टिट्यूट को ज्वाइन करते है और साथ में 11th, 12th करते है।
इसके अलावा की छात्र कक्षा आठ को पास करने के बाद ही आईआईटी की तैयारी कर देते है जबकि कुछ छात्र बाहरवीं कक्षा को पास करने के बाद आईआईटी की तैयारी करते है लेकिन बाहरवीं के बाद छात्रों के पास तैयारी के लिए ज्यादा समय नहीं होता है क्योंकि वे बाहरवीं के बाद सिर्फ एक ही अटेम्प्ट दे सकते है।
यह भी जानें: Neet क्या है कैसे करें
IIT करने के लिए योग्यता
आईआईटी करने के लिए aspirants को विज्ञान वर्ग से बारहवीं पास होना जरूरी है।
ध्यान दें कि बाहरवीं में Physics & Mathematics का होना अनिवार्य है जबकि तीसरे सब्जेक्ट के रूप में केमिस्ट्री या बायोटेक्नोलॉजी जरूरी है। इसके साथ ही आईआईटी में जाने के लिए 12th में 75% का होना जरूरी है। SC, ST, PWD के लिए 65% का प्रावधान है। इसके अलावा सभी स्टूडेंट्स को टॉप 20% स्टूडेंट्स में भी होना जरूरी है।
IIT Exam Pattern
इस परीक्षा को बहुत कठिन माना जाता है। इसमें फिजिक्स, केमिस्ट्री और मैथ्स के प्रश्न पूछे जाते है।
आईआईटी का एग्जाम पैटर्न इस प्रकार है:
| JEE Mains Exam Pattern | For B.Tech / B.E. | For B.Arch | For B.Planning |
|---|---|---|---|
| विषय | Physics, Chemistry & Maths | Maths, Aptitude Test & Drawing Test | Maths, Aptitude Test, & Planning |
| प्रश्नों की संख्या | 90 (30 प्रश्न प्रत्येक विषय से) | 82 | 105 |
| समय | 3 घंटे | 3 घंटे | 3 घंटे |
| अधिकतम मार्क्स | 300 | 400 | 400 |
| परीक्षा का मोड | कंप्यूटर | कंप्यूटर, पेन पेपर (drawing के लिए) | कंप्यूटर |
आईआईटी की फीस कितनी है
Indian Institute of Technology (IIT) में जाने के इच्छुक अभ्यर्थियों की तरफ से आईआईटी फीस कितनी है, यह एक सबसे ज्यादा पूछा जाने वाला सवाल होता है। प्रत्येक आईआईटी संस्थान द्वारा हर साल official website पर fee structure शेयर किया जाता है।
अगर सामान्यत: बात की जाए तो बीटेक के लिए आईआईटी की फीस लगभग हर साल 2 से 2.5 लाख होती है जो चार साल में 8 से 10 लाख होती है।
ध्यान दें कि SC, ST & PH students के लिए आईआईटी कॉलेज की फीस कम होती है। इनके लिए 4 सालों की total fees 2-4 लाख होती है।
iit me admission kaise le
आईआईटी में एडमिशन लेने के लिए स्टूडेंट्स को सबसे पहले JEE Mains एग्जाम को पास करना होगा और इसके बाद JEE Advanced एग्जाम को पास करना होगा। इसके बाद स्टूडेंट्स को JEE Advanced Exam की रैंक और कोर्स के अनुसार देश के किसी आईआईटी संस्थान में एडमिशन मिल सकता है।
IIT और NIT में अंतर
IIT क्या है के बारे में आपने जान लिया है. अब थोड़ा एनआईटी के बारे में जानते है। NIT की फुल फॉर्म ‘नेशनल इंस्टिट्यूट ऑफ़ टेक्नोलॉजी‘ है।
- आईआईटी में एडमिशन के लिए Jee mains & Advanced दोनों को क्रैक करना पड़ता है जबकि NIT में सिर्फ JEE Mains से जा सकते है।
- एजुकेशन और प्लेसमेंट लेवल में दोनों को बराबर माना जा सकता है लेकिन IIT को better consider किया जाता है।
- सरकार द्वारा आईआईटी को ज्यादा फण्ड दिया जाता है जिस कारण से research papers & projects IITs द्वारा पब्लिश किये जाते है जबकि NIT में कम।
Overall कहा जाए तो IITs, NITs की तुलना में बहुत बेहतर है। हालांकि कई NITs भी आईआईटी संस्थानों को शिक्षण क्वालिटी के मामले में कड़ी टक्कर देते है।
IIT Jam क्या है
IIT Jam की फुल फॉर्म Indian Institute of Technology – Joint Admission Test for MSc है।
इस परीक्षा में भाग लेने के लिए स्टूडेंट्स के पास बैचलर डिग्री (ग्रेजुएशन) का होना जरूरी है। इसके माध्यम से बीएससी जैसे कोर्स किये हुए स्टूडेंट्स को वर्ल्ड क्लास एजुकेशन के लिए आईआईटी संस्थानों में एडमिशन मिलता है। IIT Jam मास्टर्स की डिग्री जैसे MTech हासिल करने के लिए किया जाता है।
भारत में कितने आईआईटी कॉलेज है
भारत में कुल 23 आईआईटी कॉलेज है। ये निम्न है:
- इंडियन इंस्टिट्यूट ऑफ़ टेक्नोलॉजी, खड़गपुर
- भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान, मुंबई
- इंडियन इंस्टिट्यूट ऑफ़ टेक्नोलॉजी, दिल्ली
- इंडियन इंस्टिट्यूट ऑफ़ टेक्नोलॉजी, कानपुर
- इंडियन इंस्टिट्यूट ऑफ़ टेक्नोलॉजी, मद्रास
- इंडियन इंस्टिट्यूट ऑफ़ टेक्नोलॉजी, रुड़की
- इंडियन इंस्टिट्यूट ऑफ़ टेक्नोलॉजी, गुवाहाटी
- इंडियन इंस्टिट्यूट ऑफ़ टेक्नोलॉजी, भुवनेश्वर
- इंडियन इंस्टिट्यूट ऑफ़ टेक्नोलॉजी, गांधीनगर
- इंडियन इंस्टिट्यूट ऑफ़ टेक्नोलॉजी, जोधपुर
- इंडियन इंस्टिट्यूट ऑफ़ टेक्नोलॉजी, पटना
- इंडियन इंस्टिट्यूट ऑफ़ टेक्नोलॉजी, हैदराबाद
- इंडियन इंस्टिट्यूट ऑफ़ टेक्नोलॉजी, इंदौर
- इंडियन इंस्टिट्यूट ऑफ़ टेक्नोलॉजी, वाराणसी
- इंडियन इंस्टिट्यूट ऑफ़ टेक्नोलॉजी, तिरुपति
- इंडियन इंस्टिट्यूट ऑफ़ टेक्नोलॉजी, धनबाद
- इंडियन इंस्टिट्यूट ऑफ़ टेक्नोलॉजी, रोपड़
- इंडियन इंस्टिट्यूट ऑफ़ टेक्नोलॉजी, भिलाई
- इंडियन इंस्टिट्यूट ऑफ़ टेक्नोलॉजी, गोवा
- इंडियन इंस्टिट्यूट ऑफ़ टेक्नोलॉजी, मंडी
- इंडियन इंस्टिट्यूट ऑफ़ टेक्नोलॉजी, जम्मू
- इंडियन इंस्टिट्यूट ऑफ़ टेक्नोलॉजी, पलक्कड़
- इंडियन इंस्टिट्यूट ऑफ़ टेक्नोलॉजी, धारवाड़।
आईआईटी करने के फायदे
- यह देश के सबसे बड़े संस्थान है तो इनमें high quality की education मिलती है यानि इंजीनियरिंग करने या अन्य किसी कोर्स के लिए ये best resources है।
- इन संस्थानों में best professors पढ़ाते है जो अपने क्षेत्र के जाने माने नाम होते है
- IITs में देश के सबसे brilliant minds होते है।
- IITs में पढ़ने वाले छात्रों को financial help के रूप में scholarships भी मिलती है
- Internships के लिए दुनिया की जानी मानी यूनिवर्सिटीज में जाने का मौका मिलता है
- पढाई के अलावा extra activities भी खूब होती है
- इसके अलावा सबसे बड़ी बात यह भी है कि आईआईटी में जाने के बाद लोग आपको जानने लगते है और आपकी इज्जत बढ़ जाती है।
Frequently Asked Questions about IIT
आईआईटी बाहरवीं करने के बाद की जाती है। जिस प्रकार कई स्टूडेंट्स ग्रेजुएशन के लिए बीए या बीएससी करते है, ऐसे ही आईआईटी में एडमिशन होने पर बीटेक या बीई ग्रेजुएशन कोर्स (इंजीनियरिंग) होता है।
आईआईटी में इंजीनियरिंग की बैचलर डिग्री पाने के लिए चार साल का समय लगता है। अगर कोई बैचलर के साथ मास्टर कोर्स करता है यानि ड्यूल डिग्री करता है तो इसकी अवधि 5 साल होती है।
IIT में जाने के लिए जनरल और ओबीसी केटेगरी के स्टूडेंट्स के बाहरवीं में 75% का होना अनिवार्य है जबकि SC, ST, & PwD candidates के लिए 65% मिनिमम आवश्यक है।
jee mains परीक्षा साल में दो बार होती है और jee advanced परीक्षा साल में एक बार होती है। जेईई मैन्स एग्जाम हर साल जनवरी और अप्रैल में होता है और एडवांस्ड मई में।
IIT में जाने हेतु आयोजित होने वाली Jee Mains परीक्षा का आयोजन National Testing Agency (NTA) द्वारा किया जाता है जबकि Jee Advanced का आयोजन Joint Admission Board के तत्वाधान में भारत की टॉप सात आईआईटीज में से एक के द्वारा किया जाता है।
आईआईटी यानि इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी एक ग्रेजुएशन लेवल का कोर्स है जबकि आईटीआई एक डिप्लोमा कोर्स है। आईटीआई को एक आठवीं या दसवीं पास व्यक्ति भी कर सकता है जबकि आईआईटी को नहीं।
आईआईटी की हिंदी में फुल फॉर्म ‘भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान‘ है।
भारत में कुल 23 आईआईटी कॉलेज है। इनमें से 16 आईआईटी कॉलेज की स्थापना सन 2004 में की गई थी।
We Hope आपको यह ‘IIT क्या है’ का यह आर्टिकल पसंद आया होगा। अगर आपका आईआईटी से जुड़ा कोई प्रश्न है तो comment के माध्यम से जरूर पूछें।