Uniraj BA 2nd year Syllabus 2023 राजस्थान विश्वविद्यालय द्वारा अकादमिक सत्र 2023-24 के लिए यूजी बीए पार्ट 2 सिलेबस को जारी कर दिया गया है। विद्यार्थी Rajasthan University BA 2nd Year Syllabus 2023 को यूनिवर्सिटी की वेबसाईट या आगे दिए दिए लिंक के माध्यम से पीडीएफ़ फॉर्मेट में डाउनलोड कर सकते है।
विश्वविद्यालय द्वारा सिलेबस को हर साल अपडेट किया जाता है ताकि विद्यार्थियों को latest & updated जानकारी मिल सकें। यूनिवर्सिटी द्वारा जारी बीए सेकंड ईयर का नया पाठ्यक्रम उन विभिन्न विषयों और उप-विषयों के बारे में एक विस्तृत जानकारी देता है जिन्हें छात्रों को पढ़ना है। विद्यार्थी इस पाठ्यक्रम और परीक्षा पैटर्न का संदर्भ लेकर अपनी वार्षिक/सेमेस्टर परीक्षा की तैयारी शुरू कर सकते हैं।
Contents
Rajasthan University BA 2nd Year Syllabus 2023
राजस्थान विश्वविद्यालय या इससे जुड़े कॉलेजों से कला में स्नातक करने वाले विद्यार्थी यहाँ से Rajasthan University BA 2nd Year Syllabus 2023 को डाउनलोड कर सकते है। यूनिवर्सिटी द्वारा सिलेबस को पास कोर्स एवं ऑनर्स, दोनों कोर्सेज के लिए उपलब्ध करा दिया गया है। स्टूडेंट्स को कॉलेजों में इस सिलेबस के आधार पर पढ़ाया जायेगा एवं आने वाली परीक्षा में इसी सिलेबस से प्रश्न पूछे जाएंगे।
विद्यार्थी Uniraj BA 2nd year Syllabus 2023 के बारे में नीचे दी टेबल से विस्तृत जानकारी प्राप्त कर सकते है:
Name of the University | Rajasthan University |
Academic Session | 2023-24 |
Course | Bachelor of Arts (B.A.) |
Year | Part 2 / Second Year |
Type | Syllabus |
Status | Released |
Format | |
Download Link | available below |
Official Portal | www.uniraj.ac.in |
यह भी देखें: Uniraj BA 1st Year Syllabus 2023
Uniraj BA 2nd year Syllabus 2023
यूनिवर्सिटी द्वारा कॉलेज कैम्पस एवं अन्य सभी सरकारी/प्राइवेट कॉलेजों से बैचलर ऑफ आर्ट्स कोर्स द्वितीय वर्ष में अध्ययन करने वाले विद्यार्थियों के लिए Uniraj BA 2nd year Syllabus 2023 को जारी कर दिया गया है। परीक्षा में आने वाले सभी सवाल सिलेबस में दिए गए टॉपिक्स के आधार पर ही आएंगे।
सभी विद्यार्थी बीए सेकंड ईयर का शैक्षणिक सत्र शुरू होने के साथ ही सिलेबस को डाउनलोड कर इसमें दिए टॉपिक्स को पढ़ना शुरू कर सकते है। सिलेबस में महत्वपूर्ण टॉपिक्स के साथ-साथ एग्जाम पैटर्न को भी दिया गया है जो स्टूडेंटस को यह दिखाता है कि परीक्षा पेपर किस प्रकार का आएगा.
यूनिवर्सिटी द्वारा जारी सिलेबस के अनुसार बीए सेकंड ईयर पास कोर्स के विद्यार्थियों को सभी अनिवार्य एवं ऑप्शनल सब्जेक्ट्स में न्यूनतम 36% अंक लाने जरूरी है। कोर्स में यदि कोई प्रायोगिक विषय है तो उसे भी विद्यार्थी को तय मापदंडों के अनुसार पास करना जरूरी है।
बीए पार्ट 2 ऑनर्स कोर्स के स्टूडेंट्स को परीक्षा में उत्तीर्ण होने के लिए, प्रत्येक सहायक विषयों में न्यूनतम 36 प्रतिशत और ऑनर्स विषयों में 40 प्रतिशत अंक प्राप्त करने जरूरी है। यदि कोई विद्यार्थी ऐसा नहीं कर पाता है तो वो परीक्षा में पास नहीं हो पाएगा। इसके अलावा विद्यार्थी को प्रायोगिक परीक्षा में अलग से उत्तीर्ण होना जरूरी है।
How to Download RU BA Second Year Syllabus PDF
- सबसे पहले विद्यार्थी राजस्थान यूनिवर्सिटी की ऑफिसियल वेबसाइट पर जाएं
- इसके बाद student corner में syllabus के लिंक पर क्लिक करें
- यहाँ पर UG & PG OF (ANNUAL /SEMESTER SCHEME) FOR SESSION 2023-24 के ऑप्शन को ओपन करें
- फिर UG Annual/Semester Syllabus में Faculty of Arts & Social Science के अंदर B.A Pass Course Part-2 Syllabus के लिंक को खोलें।
- इसके बाद अगले पेज पर पीडीएफ़ फॉर्मेट में सिलेबस डाउनलोड हो जाएगा। स्टूडेंट्स सिलेबस को सेव कर लें.
Note: जो विद्यार्थी राजस्थान यूनिवर्सिटी से B.A Pass Course Part-II की बजाय B.A Hons Part-II कोर्स कर रहे है, Uniraj B.A Hons Part-II Syllabus के ऑप्शन पर क्लिक कर सिलेबस पीडीएफ़ को डाउनलोड करें। इसके बाद बीए सेकंड ईयर ऑनर्स में जो सब्जेक्ट है, उन सब्जेक्ट के सिलेबस को पीडीएफ़ फाइल में देखें, टॉपिक्स को समझें एवं एग्जाम पैटर्न को जानें।
Rajasthan University BA Part 2 Syllabus Links
Uniraj B.A. Part 2 Syllabus (Pass Course) | Download Now |
Uniraj B.A. 2nd Year Syllabus (Hons.) | Download Now |
BA Second Year (Private) | available soon |
परीक्षा के नजरिए से सिलेबस बहुत महत्वपूर्ण है। हर विद्यार्थी को सिलेबस को ध्यान में रखकर परीक्षा तैयारी करनी है। यदि किसी विद्यार्थी राजस्थान यूनिवर्सिटी के बीए सेकंड ईयर सिलेबस को डाउनलोड करने में परेशानी आ रही है या इससे जुड़े अन्य कोई प्रश्न है तो कमेन्ट करके जरूर पूछें।
राजस्थान यूनिवर्सिटी बीए सेकंड ईयर सिलेबस 2023 को यूनिवर्सिटी द्वारा ऑनलाइन पब्लिश/जारी कर दिया गया है।
विद्यार्थी Uniraj BA 2nd year Syllabus 2023 को आर्टिकल में दिए प्रोसेस या सीधे लिंक से यूनिवर्सिटी की वेबसाईट से डाउनलोड कर सकते है।