VMOU Fees Refund Form Apply 2023
VMOU Fee Refund 2023: इस लेख में हमने पूरी जानकारी के साथ बताया है कि कोटा ओपन से फीस रिफंड कैसे मिलेगा, vmou kota fees refund process क्या है और वर्धमान महावीर ओपन यूनिवर्सिटी से फीस वापस लेने का तरीका।
If you are applicable, vmou has options to refund fees on all programs BA, BSc, BCom, BBA, BCA, blis, MA, MSc, MCom, MBA, MCA, Mlis, PhD, BEd, and diploma courses.
VMOU Fee Refund 2023 – कोटा ओपन फीस रिफंड प्रोसेस

वर्धमान महावीर ओपन यूनिवर्सिटी कोटा के वो स्टूडेंट्स जो यूनिवर्सिटी में एडमिशन लेने के लिए ऑनलाइन एडमिशन फॉर्म भर चुके है लेकिन किसी वजह से उनका एडमिशन फॉर्म यूनिवर्सिटी द्वारा reject कर दिया जाता है तो उन स्टूडेंट्स को कोटा ओपन यूनिवर्सिटी द्वारा फीस रिफंड कर दी जाती है।
फॉर्म रिजेक्शन के अलावा भी अगर आप फीस वापसी के लिए एलिजिबल है तो यूनिवर्सिटी की ओर से सभी कोर्सेज में फीस रिफंड की जाती है।
VMOU Fees Refund Policy
वर्धमान महावीर ओपन यूनिवर्सिटी कोटा की फीस रिफंड के लिए निम्न पॉलिसी है। अगर आप इस policy के दायरे में आते है तो यूनिवर्सिटी प्रशासन द्वारा फीस रिफंड कर दी जाएगी।
- अगर आपने एडमिशन फॉर्म भर दिया है और किसी कारण से अब आपका vmou में पढ़ने का मन नहीं है और आपका स्कॉलर नंबर आवंटित नहीं हुआ है तो आपकी कोर्स फीस से 200 रूपए काटकर बाकी राशि रिफंड कर दी जाएगी
- स्कॉलर नम्बर जारी होने से पूर्व यदि छात्र अपने कोर्स में परिवर्तन करना चाहता है तो पूर्व आवेदन पत्र (एडमिशन फॉर्म) का शुल्क 200 रूपए प्रॉसेसिंग चार्ज काट कर वापस कर दिया जायेगा एवं छात्र को नए एडमिशन के लिए नये सिरे से आवेदन पत्र जमा कराना होगा।
- यूनिवर्सिटी द्वारा scholar number आवंटित कर देने के बाद एडमिशन की अन्तिम तिथि तक Fee Refund निम्न प्रकार से की जाती है:
- यदि छात्र अपना प्रवेश निरस्त करने का निवेदन करता है तो कोर्स फीस के साथ-साथ 200 रूपयें प्रॉसेसिंग चार्ज काट कर बकाया राशि लौटायी जाएगी।
- प्रवेश की अन्तिम तिथि के उपरांत फीस वापस नहीं की जायेगी।
- यदि विश्वविधालय ने सम्बन्धित पाठयक्रम को स्थगित कर दिया है या बन्द कर दिया है तो स्टूडेंट को पूरी फीस वापस लौटा दी जायेगी। यह केवल उसी प्रवेश सत्र के लिए लागू होगी।
ध्यान दें: अगर यूनिवर्सिटी द्वारा आपका एडमिशन फॉर्म रिजेक्ट हुआ है तो 200 रूपए प्रोसेसिंग शुल्क काटकर बाकी के पैसे आपको रिफंड कर दिए जायेंगे।
How to Fill VMOU Kota Fees Refund Form
vmou fee refund के लिए अभी तक online form भरने की सुविधा नहीं देता है। फीस वापस पाने के लिए स्टूडेंट्स को अपने रीजनल सेंटर को पत्र (letter) लिखना होता है। उस पत्र के आधार पर ही स्टूडेंट्स को उनकी फीस रिफंड की जाती है।
फीस रिफंड फॉर्म पीडीएफ़ का लिंक हमने नीचे दिया है। आप उसे डाउनलोड कर यानि प्रिंट निकालकर भर सकते है। रिफंड फॉर्म में निम्न डिटेल्स को add करना है:
- प्रवेश सत्र और वर्ष
- अपना नाम, पिता का नाम और एड्रेस
- मोबाइल नंबर
- कोर्स का नाम
- एडमिशन फॉर्म नंबर
- स्टूडेंट खुद का बैंक अकाउंट नंबर & डिटेल्स
- इसके अलावा एडमिशन फॉर्म के साथ जमा की गई फीस का विवरण जैसे transaction number इत्यादि।
कोटा ओपन के इस फीस रिफंड फॉर्म को भरने के बाद इसे अपने क्षेत्रीय केंद्र (regional center) डाक के माध्यम से या खुद भेजना है। VMOU के सभी रीजनल सेंटर्स के address निम्न है:
अजमेर क्षेत्रीय केंद्र: Regional Centre, Vardhaman Mahaveer Open University, Samrat Prithviraj Chauhan Government College Campus, Near Nehru Bhawan Beawar Road, Ajmer 305001 Rajasthan
जोधपुर क्षेत्रीय केंद्र: Vardhaman Mahaveer Open University, 2/272-273, Kudi bhaktasani, R.H.B., Jodhpur.
बीकानेर क्षेत्रीय केंद्र: Vardhaman Mahaveer Open University, 9/4-5 Mukta Prasad Nagar, Pugal Road, Opp. Sabji Mandi, Bikaner – 334001
जयपुर क्षेत्रीय केंद्र: Vardhaman Mahaveer Open University JLN Marg, Jaipur 302004
भरतपुर क्षेत्रीय केंद्र: Regional Centre Vardhman Mahaveer Open University, Kothi Pushp Vatika, Near Saras Choraha Bharatpur- 321001
उदयपुर क्षेत्रीय केंद्र: Vardhaman Mahaveer Open University, Old RTO Building, Near Surajpole, Udaipur.
कोटा: Vardhaman Mahaveer Open University, Rawat Bhata Road, Kota.
FEES REFUND FORM भरने के बाद डाक के माध्यम से चेक भेज दिया जाता है या ऑनलाइन बैंक अकाउंट में पैसे ट्रांसफर कर दिए जाते है।
| University | VARDHMAN MAHAVEER OPEN UNIVERSITY, KOTA |
| Type | Fees Refund |
| Official Website | vmou.ac.in |
| Refund Form | Download |
| Last Date | — |
Note: कई बार स्टूडेंट्स के फॉर्म रिजेक्शन हो जाने पर बिना रिफंड फॉर्म भरे भी vmou द्वारा चेक के माध्यम से फीस रिफंड कर दी जाती है।
VMOU RSCIT Fees Refund
अगर आप कोटा ओपन यूनिवर्सिटी से RSCIT Course के लिए fees refund के लिए eligible है तो आप rscit fee refund form भर सकते है।
यह भी जानें: कोटा ओपन की किताबें नहीं आने पर क्या करें
If you have any questions about the vmou fee refund, comment down below. Stay connected with us to get the latest updates related to vmou and others.