VMOU Kota Assignment 2023-24, Submission, Status यहाँ देखें
अगर आप VMOU Kota के विद्यार्थी है तो आप वर्धमान महावीर ओपन यूनिवर्सिटी कोटा के असाइनमेंट/सत्रीय कार्य को कैसे तैयार करें और vmou assignment 2023-24 को download करने के बारे में जानकारी जरूर चाहेंगे। यहाँ पर विद्यार्थियों के लिए VMOU assignment Question Paper डाउनलोड करने के साथ vmou kota assignment submission के बारे में भी जानकारी दी है।
वर्धमान महावीर ओपन यूनिवर्सिटी राजस्थान की एक ओपन यूनिवर्सिटी है। यूनिवर्सिटी में हर साल जनवरी और जून दो सत्र में एडमिशन लिए जाते है जिनका एग्जाम क्रमश: दिसंबर और जुलाई में होता है। विद्यार्थियों को इन एग्जाम के साथ-साथ प्रत्येक कोर्स के लिए internal assignment भी submit करने आवश्यक होते है।
VMOU Kota Assignment क्या है

वर्धमान महावीर ओपन यूनिवर्सिटी कोटा से कोई भी कोर्स जैसे BA BSc BCom MA MSc etc. को करने वाले हर स्टूडेंट को assignment बनाने पड़ते है। VMOU Assignment को vmou sessional work, आंतरिक मूल्यांकन, कोटा ओपन सत्रीय कार्य, प्रोजेक्ट वर्क भी कहा जाता है।
यूनिवर्सिटी द्वारा असाइनमेंट को स्टूडेंट के आंतरिक मूल्यांकन के लिए तैयार करवाया जाता है। असाइनमेंट में स्टूडेंट को कुछ फाइलें बनानी होती है। अलग-अलग कोर्स के हिसाब से अलग-अलग असाइनमेंट बनाने पड़ते है। जैसे अगर आप बीए का कोर्स कर रहे है और फर्स्ट ईयर में है तो बीए फर्स्ट ईयर के असाइनमेंट बनाने होंगे। बीए जैसे कोर्स में कम फाइल्स बनती है जबकि बीएड में अधिक फाइलें बनानी होती है।
VMOU Assignment यूजी में प्रत्येक पेपर के लिए 30 नंबर और पीजी में प्रत्येक पेपर के लिए 20 नंबर के होते है और यह नंबर आपके एग्जाम मार्क्स में जुड़ते है। अत: इन्हें बनाना बहुत जरूरी है। आप कहीं ऐसा न सोचें कि अगर मैं असाइनमेंट नहीं बनाऊंगा तो भी पास हो जाऊंगा। अगर आप असाइनमेंट जमा नहीं करवाते है तो एग्जाम देने के बाद भी आपके रिजल्ट को रोक दिया जायेगा।
vmou assignment kaise banaye
vmou kota assignment बनाने के लिए सबसे पहले आपको अपने कोर्स के असाइनमेंट प्रश्नों की पीडीऍफ़ फाइल को डाउनलोड करना होगा।
- अपने मोबाइल/लैपटॉप में ब्राउज़र को खोलें और वर्धमान महावीर ओपन यूनिवर्सिटी की ऑफिसियल वेबसाइट vmou.ac.in को ओपन करें
- वेबसाइट में आपको Student One View को खोलना है और अपनी डिटेल्स (स्कॉलर नंबर & बर्थ डेट) लगाकर लॉगिन करना है।
- इसके बाद ADMISSION DETAILS में assignment download पर क्लिक करना है और डाउनलोड कर लेना है।
इस internal assignment फाइल में आपके सभी सब्जेक्ट के assignments मिल जायेंगे। इसमें पूरी डिटेल्स दी हुई होती है कि किस सेक्शन से कितने प्रश्न करने है आदि।
ये असाइनमेंट फाइल बनाने के लिए आपको बाजार से A4 साइज के पेपर खरीदने होंगे और उन पर प्रश्नों को उत्तर कर असाइनमेंट पूरे करने होंगे।
मान लीजिये आप बीएससी कर रहे है और आपके 8 (6 +2 अनिवार्य) सब्जेक्ट है तो आपको सभी 8 subjects के लिए अलग-अलग फाइल्स बनानी होगी।
यह भी जानें: VMOU Books नहीं आई है तो ऐसे मंगवाएं
vmou assignment कैसे और कहाँ जमा कराएं
असाइनमेंट करने के बाद उन्हें अंतिम तिथि से पहले अध्ययन केंद्र या क्षेत्रीय केंद्र पर जमा करवाना होता है। assignment को अध्ययन केंद्र या क्षेत्रीय केंद्र पर दो तरीकों से जमा करवाया जा सकता है।
- स्पीड पोस्ट के द्वारा
- अध्ययन केंद्र पर खुद जाकर
- क्षेत्रीय केंद्र पर खुद जाकर।
अगर क्षेत्रीय केंद्र आपके नजदीक ही है तो आपको खुद जाकर असाइनमेंट को क्षेत्रीय केंद्र में जमा करवाने चाहिए। यदि आप दूर रहते है तो अंतिम तिथि से कम से कम 10 दिन पहले स्पीड पोस्ट के द्वारा असाइनमेंट को भिजवा दें ताकि वो समय पर क्षेत्रीय केंद्र पहुँच जाएँ।
क्षेत्रीय केंद्र में असाइनमेंट के जमा होने के लगभग एक-दो महीने बाद इन्हें आपके रिकॉर्ड में अपडेट कर दिया जायेगा यानि असाइनमेंट स्टेटस को आप अपने स्टूडेंट वन व्यू में जाकर देख सकते है।
यह भी पढ़ें –
Vardhman Mahaveer Open University Assignments FAQs
Yes, every student must submit the assignment by the stipulated date
Students can download their vmou assignment from the student one view page.
प्रत्येक vmou course में असाइनमेंट के 30% अंक जुड़ते है इसलिए किसी भी candidate को इन्हें miss नहीं करना चाहिए
हाँ, आप असाइनमेंट जमा करवाए बिना exam दे सकते है लेकिन आपका रिजल्ट रोक दिया जाएगा। रिजल्ट को असाइनमेंट सबमिट करने के बाद ही जारी किया जाएगा।
नहीं, वर्धमान महावीर ओपन यूनिवर्सिटी द्वारा अभी तक असाइनमेंट को ऑनलाइन जमा करवाने की सुविधा नहीं दी जा रही है।
Assignment में fail होने स्थिति में आपको assignments को दोबारा बनाकर resubmit करना होगा।
अगर आपको vmou assignment से रिलेटेड कोई भी समस्या है तो आप comment box में लिखकर बताएं। हम आपकी हेल्प जरूर करेंगे।